बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 5 बाराती घायल | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 5 बाराती घायल | New India Times

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर के निकट सूरजकुंड मंदिर के सामने एक बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में बाराबंकी से लोहटी बेहजम खीरी जा रही बारातियों से भरी बस यूपी 14 एटी 4834 पेड़ से जा टकराई, पेड़ से टकराते ही चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना में 5 बाराती घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जंहा उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गई। घायलों में भगवती सिंह, वीरपाल सिंह, पवन कुमार, नेमिष सिंह, रामबाबू सिंह शामिल हैं।

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 5 बाराती घायल | New India Times

ज्ञातव्य है कि ग्राम लोहटी थाना बेहजम जनपद खीरी निवासी निर्मल सिंह के लड़के की शादी बाराबंकी में कल थी आज बराती बाराबंकी से अपने गांव वापस जा रहे थे तभी लहरपुर विश्वा मार्ग पर सूरज कुंड मंदिर के समक्ष बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए केवल 5 लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गई इसके उपरांत बराती प्राइवेट साधनों से अपने गांव को रवाना हो गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.