यह भ्रम फैलाया गया है कि ऋण माफ़ नही होंगे, किसानों के ऋण माफ़ भी होंगे और नए ऋण देने को भी सरकार ने निर्देश दिए हैं: विधायक संजीव सिंह | New India Times

अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

यह भ्रम फैलाया गया है कि ऋण माफ़ नही होंगे, किसानों के ऋण माफ़ भी होंगे और नए ऋण देने को भी सरकार ने निर्देश दिए हैं: विधायक संजीव सिंह | New India Times

भिण्ड से बसपा विधायक संजीव सिंह ने कहा सरकार अगर अच्छा काम करेगी तो हम सरकार के साथ है सरकार अगर गलत काम करेगी तो हम विरोध भी करेंगे,सरकार अगर गलत दिशा में काम करेगी तो हम सरकार के खिलाफ खड़े होंगे, दरअसल यह बात उन्होंने सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही, उन्होंने कहा कमलनाथ सरकार जनता की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर काम कर रही है,किसान ऋण माफ़ी के सवाल पर उन्होंने कहा यह प्रक्रिया अब तेजी से शुरू हो गई है यह भ्रम फैलाया गया है कि ऋण माफ़ नही होंगे,किसानों के ऋण माफ़ भी होंगे और नए ऋण देने को भी सरकार ने निर्देश दिए है मंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा बहिनजी (मायावती) के आदेश पर मैने उन्हें बगैर शर्त के समर्थन दिया है हम उनसे मंत्री बनने की अपेक्षा ही नही रखते,हमने बसपा से चुनाव विधायक बनने के लिए लड़ा था न कि मंत्री बनने को, फिर भी अगर सरकार हमे जो भी जिम्मेदारी देगी हम उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article