पट्टी पुलिस ने पकड़ा अंग्रेजी शराब का जखीरा, भूसी की बोरी के नीचे दबी मिली लगभग 350 पेटी शराब | New India Times

दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:पट्टी पुलिस ने पकड़ा अंग्रेजी शराब का जखीरा, भूसी की बोरी के नीचे दबी मिली लगभग 350 पेटी शराब | New India Times

पट्टी कोतवाली पुलिस को शनिवार की रात बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा पकड़ कर दो लोगों को हिरासत में लिया है जबकि तीन आरोपी भागने में सफल हो गए।
पट्टी कोतवाल अखिलेश प्रताप सिंह शनिवार की देर रात गश्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि ट्रक से भरी अवैध शराब बसौली गांव में खड़ी है। सूचना पाकर कोतवाल अखिलेश प्रताप सिंह मयफोर्स सहित एसआई सुनील गुप्ता, अनिल कुमार, धर्मराज कांस्टेबल नीरज सिंह, विनय जायसवाल, राजनाथ तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, जटा शुक्ला, ड्राइवर पाठक रात डेढ़ बजे बसौली गांव पहुंचे जहां पर खड़ी ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें भूसी की 250 बोरिया लदी दिखाई दीऔ। पट्टी कोतवाल अपने हमराहियों के साथ जब ट्रक की सघन तलाशी लेनी शुरू की तो बोरियों के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां दिखाई दीं। पेटी मिलने पर ट्रक पर सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो 3 लोग भागने में सफल रहे जबकि दो लोगों को पुलिस ने दबोच कर थाने ले आई। पट्टी पुलिस का मानना है कि लगभग 350 पेटी अंग्रेजी शराब जिसमें मैकडोनाल्ड, रॉयल चैलेंज जैसी ब्रांडेड कंपनी के नाम का लेबल चिपकाया गया है। पकड़े गए लोगों में एक ने अपना नाम रामजस वर्मा तो दूसरे ने राममिलन वर्मा बताया है। पुलिस उसके अन्य साथियों की भी तलाश में जुटी है और पूछताछ कर रही है। पट्टी कोतवाल अखिलेश प्रताप ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article