राजस्व एवं वन विभाग की मिलीभगत से पन्ना जिला के गुनौर में हो रहा है अतिक्रमण, पेशी कराकर जुर्माना वसूली तक सीमित है कार्रवाई, खबर प्रकाशित करने पर पत्रकारों पर हो रहे हैं हमले | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

राजस्व एवं वन विभाग की मिलीभगत से पन्ना जिला के गुनौर में हो रहा है अतिक्रमण, पेशी कराकर जुर्माना वसूली तक सीमित है कार्रवाई, खबर प्रकाशित करने पर पत्रकारों पर हो रहे हैं हमले | New India Times

तहसील मुख्यालय गुनौर के अंतर्गत राजस्व एवं वन विभाग की बेशकीमती जमीन जो इन दिनों करोड़ों रुपए में खर्च करने के बाद भी खरीदी नहीं जा सकती है को राजस्व विभाग एवं वन विभाग की मिलीभगत के चलते खुलेआम भू माफियाओं के कब्जे में जा रही है।

राजस्व एवं वन विभाग की मिलीभगत से पन्ना जिला के गुनौर में हो रहा है अतिक्रमण, पेशी कराकर जुर्माना वसूली तक सीमित है कार्रवाई, खबर प्रकाशित करने पर पत्रकारों पर हो रहे हैं हमले | New India Times

जानकारी के अनुसार इन दिनों सतना गुनौर से कटन मुख्य मार्ग पर एसडीओपी कार्यालय, चैन तलैया की पार, सरस्वती शिशु मंदिर, स्टेट बैंक के सामने, बालाजी सरकार मंदिर के सामने, शहद एसडीओपी कार्यालय गुनौर के पीछे खुलेआम दिनदहाड़े भू माफियाओं के द्वारा जमीनों पर अतिक्रमण करके उन्हें खुलेआम लाखों रुपए में बेचकर राजस्व विभाग एवं वन विभाग को चूना लगाया जा रहा है जिससे जनता खासी नाराजगी देखी जा रही है। इन अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद देखकर रोजाना विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। इस अतिक्रमण की जानकारी के संबंध में थाना गुनौर ने भी राजस्व विभाग को लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि अगर जल्द इस ओर अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी रोज अप्रिय वारदात घटित हो सकती है क्योंकि आए दिन भू माफियाओं के द्वारा किसी भी व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करना एवं विवाद की स्थिति पैदा करना उनका धंधा बन गया है मगर प्रशासनिक जिम्मेदारों द्वारा आज तक कोई ठोस कारगर कदम नहीं उठाए गए जिससे इन अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद है की जो पत्रकार व अधिकारी यहां के अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाता है उस पर हमला करके हरिजन एक्ट को हथियार बनाकर उसको फंसाने की धमकी दी जाती है।

राजस्व एवं वन विभाग की मिलीभगत से पन्ना जिला के गुनौर में हो रहा है अतिक्रमण, पेशी कराकर जुर्माना वसूली तक सीमित है कार्रवाई, खबर प्रकाशित करने पर पत्रकारों पर हो रहे हैं हमले | New India Times

इतना ही नहीं राजस्व विभाग द्वारा नोटिस देकर एवं पेशियां करा कर चार पांच सौ का जुर्माना भरवा कर उसी राजस्व विभाग की मिलीभगत से मामले को रफा-दफा करवा दिया जाता है। जिससे ज्ञात होता है कि राजस्व विभाग की मूक सहमति के चलते ही गुनौर कटन मुख्य मार्ग में अतिक्रमण करने का काला कारोबार फैला हुआ है। समय-समय पर पत्रकारों एवं समाजसेवी द्वारा इसकी जानकारी एसडीएम गुनौर एवं तहसीलदार गुनौर को दी जाती रही है एवं मौके पर पटवारी द्वारा तहसीलदार गुनौर को अतिक्रमण के संबंध में रिपोर्ट दिया गया है मगर किसी प्रकार की सक्षम कार्यवाही ना होने से गुनौर क्षेत्र की जनता में प्रशासन के प्रति खासा रोष है।
जिले के नवागत कलेक्टर पन्ना श्री शर्मा से गुनौर क्षेत्र की जनता जनार्दन की अपील है कि बेजान हो चुकी राजस्व विभाग की कार्यवाही पर अमलीजामा पहनाते हुए कोई ठोस कारगर कदम उठाने हेतु निर्देशित करें ताकि गुनौर मुख्यालय में राजस्व विभाग की करोड़ों रुपए की भूमि कौड़ियों के भाव बिकने से बच सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article