योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

जहाँ एक ओर शासन द्वारा एन्टी रोमियो टीम का गठन बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए किया गया है वहीं कल एक 45 वर्षीय वहशी ने एक 8 मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मामला थाना टिकैतनगर के मोहल्ला राय साहब का है।
मिली जानकारी के अनुसार सलीम पुत्र हबीब ने पड़ोसी के सभी बच्चों को बाग घूमने के बहाने गाड़ी में बिठा लिया और बाग में ले गए जिस पर उनकी माता के मना करने पर भी सलीम नही माना और कहा कि अभी वापस लाकर छोड़ देंगे फिर कुछ देर बाद सभी बच्चो को घर छोड़ गया लेकिन 8 वर्षीय पुत्री को बाग में ही छोड़ दिया फिर वहाँ जाकर उस मासूम के साथ घिनौने कृत्य करते हुए दुराचार किया जिसके बाद मासूम दर्द पीड़ा से कराहते हुए घर पहुँची और मां से आप बीती बताने लगी। खून से लथपथ बच्ची को देखकर पूरा परिवार सन्न रह गया और सलीम को पकड़कर इसकी सूचना टिकैतनगर थाने पर दी गई जिस पर टिकैतनगर प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सलीम को गिरफ्तार करते हुए मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परीक्षण हेतु भेजा जिसे वहाँ के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताते चले अभी तक मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है वही आरोपित पर धारा 376 व पाक्सो एक्ट लगाते हुए जेल भेज दिया गया है।

बहुत अपमान जनक बात है भाई