शिक्षक श्री अभय कुमार पंड्या को सम्मान कर दी गई विदाई | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शिक्षक श्री अभय कुमार पंड्या को सम्मान कर दी गई विदाई | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संस्था के शिक्षक श्री अभय कुमार पण्डया को उनके शासकीय सेवा के 33 वर्ष पूर्ण कर सेवा निवृत्ति के अवसर पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य खुजेमा अली, राजेश गौड़, मनमोहन दूर्गेशवर, शैलेश डोशी, प्रभा चतुर्वेदी, अनन्त टेलर, अमरसिंह सोलंकी, संजय परमार आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। शाला परिवार द्वारा उनके स्वथ्य जीवन एवं दीघार्यु होने की ईश्वर से कामना की गई। श्री पण्डयाजी को पेंशन कार्यालय द्वारा जारी पीपीआओ भेंट किया गया।

शिक्षक श्री अभय कुमार पंड्या को सम्मान कर दी गई विदाई | New India Times

शासकीय उ.मा.विद्यालय समाेई में प्रदस्थ शिक्षक श्री रमेशचंद्र पंचाल के सेवानिवृत्ति हाेने पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय में किया गया। मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सोमसिंह भूरिया, बीआरसी कनिया पाल, पूर्व बीआरसी मनीष पंवार, अनिल कोठारी, प्रभारी प्राचार्य रिछुसिंह डूड़वे आदि शिक्षकों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संतोष परमार, पप्पू भाभाेर, जितेंद्र राठौड़ भारत सिंह राठौड़, दिलीप रोझ, बाबुलाल साेलंकी, राजेश बामनिया, अंकलेश परमार, राजु परमार, प्रवीण राणावत, शैलेष भुरिया आदि शिक्षक गण मौजूद थे। आभार जगदीश सिसोदिया ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.