अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लालघाटी स्थित बरेला गांव निवासी गुफरान अहमद की 6 वर्षीय पुत्री अतिया की लाश बीते कुछ दिनों पहले घर में फंदे से लटकते हुये मिली थी। जिसकी शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला मामाल सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार मौत से कुछ समय पहले मासूम बच्ची के साथ ज्यादती की गयी थी। इसके अलावा चोट के कुछ निशान भी मिले हैं जो हत्त्या की और इशारा कर रहे हैं। कोहेफिजा थाना अध्यक्ष अनिल वाजपेयी का कहना कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आ गयी है। पूरे मामले की जाँच की जा रही है, जल्द ही गुत्थी को सुलझा लिया जायेगा।
