संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों की संवेदनहीनता का मामला प्रकाश में आया है। डॉक्टरों ने अस्पताल के न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती में एक गरीब नाबालिग लडके को इलाज करने के बजाय अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। डॉक्टरों ने टीकमगढ़ के अंकित सेन को दिल्ली ले जाने की सलाह दी और रेफर करने की जगह डिस्जार्ज कर अस्पताल से बाहर कर दिया।
परिजनों का कहना है कि रुपए न होने के चलते गांव वालों ने चंदा कर उसे ग्वालियर तक भिजवाया था। लेकिन अब डॉक्टरों ने दिल्ली ले जाने का बोलकर अस्पताल से बाहर कर दिया है। परिजन अंकित को लेकर अस्पताल के बाहर टीन शेड में रहने को मजबूर हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। अंकित को सिरदर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
