रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया की महारैली आज दोपहर 3:00 बजे अपने लाव लश्कर के साथ मेघनगर के सुराना कंपाउंड से निकाली जाएगी और नगर के मुख्य मार्गो पर नुक्कड़ सभा भी होगी।
इस महारैली में लोकसभा उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया, थांदला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीर सिंग भूरिया, लोकप्रिय समाजसेवी व कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद जैन पप्पू भैया, डॉ विक्रांत भूरिया, शहर अध्यक्ष आनंदीलाल पडियार, अरुण ओहारी, पार सिंह डिडोर, कालू सिंह नलवाया, पार्षद राधेश्याम सोलंकी, अनूप भंडारी, जोगी वसुनिया, राकेश गामड, गंगा वसुनिया, मेहबूब सुलेमान कलसिंह भूरिया, चिरंजीव विक्की डोडियार, रोशन बारिया, शाहरुख खान, राजा मानसिग, शाहिदा भाबर, संजीदा कटारा, संदीप जैन, अमित लालवानी, आदी हजारों की तादाद में कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी और मतदाता सम्मिलित होंगे। महारैली निकाल कर व जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी से जनता को अवगत कराते हुए भाईचारे का संदेश भी दिया जाएगा।
