रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील के छोटे से कस्बे बोलासा के रहने वाले एक किसान परिवार की लाड़ली बेटी कुमारी प्रज्ञा पाटीदार बचपन से ही थांदला नवोदय झाबुआ 2 में अध्यनरत्न होकर शुरू से ही अच्छे अंक प्राप्त कर टाप रहकर अपने परिवार का नाम रोशन करती आ रही है। उसी क्रम में छोटे से कस्बे बोलासा में रहने वाले कृषक पुरूषोत्तम पाटीदार की होनहार सुपुत्री ने थांदला सीबीएससी झाबुआ 2 में कक्षा दसवी की परिक्षा उत्तीर्ण कर एक बार फिर 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उच्च स्थान प्राप्त किया है। इस पर प्रज्ञा पाटीदार की माता संगीता पाटीदार, पिता पुरूषोत्तम पाटीदार, अंकल पुष्पेन्द्र पाटीदार व दादी मन्नुबाई सहित समस्त पाटीदार परिवार एवं प्रज्ञा के शुभचिंतकों ने प्रज्ञा की इस सफलता पर पुष्पमाला पहनाकर गले लगाकर मिठाई खिलाकर मुंह मिठा करवाया है।
प्रज्ञा को पुर्व में भी कई बार मिल चुका है सम्मान
होनहार कुमारी प्रज्ञा बचपन से ही पढाई एवं खेलकुद में अग्रणी रही है। कुमारी प्रज्ञा क्रीड़ा के क्षेत्र में वालीवाल प्रतियोगिता मेें प्रांतीय, राष्ट्रीय स्तर पर वालीवाल खेलकर अपने परिवार का नाम रोशन कर चुकी है साथ ही प्रज्ञा ने खो खो प्रतियोगीता में भी उच्च स्थान प्राप्त किया था जिस पर कुमारी प्रज्ञा को पुर्व ग्रह मंत्री श्री बाबुलाल गौर द्वारा थांदला में मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही इसी छोटे से कस्बे की प्रज्ञा ने साईन्स रिसर्च सेन्टर उडीसा में 15 दीन की परिक्षा में सम्मीलित होकर उच्च अंक प्राप्त भी किये है।
सफलता का राज उनके माता-पिता
कुमारी प्रज्ञा का कहना है की यह सफलता मेरी नही मेरे अपने टीचर्स एवं माता पिता है जिन्होंने मुझे अच्छे संस्कार दिये व सद् मार्ग पर चलना सिखाया व मेरी पुर्णतः सफलता को श्रेय मेरे टीचर्स एवं माता पिता का है। में आगे भी इसी प्रकार कड़ी मेहनत कर अपने टीचर्स एवं अपने माता-पिता व परिवार का नाम रोषन करूगी व साथ ही उच्चत शिक्षा प्राप्त कर आई एस बनने की ख्वाईश पुर्ण कर जनता की सेवा करूगी।
इन्होंने दी बधाइयां
संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक मनीष कुमट, अरविंद राठौर, गोपल विश्वकर्मा, मनीष कटारिया, प्रवीण मेहता, रवि सोलंकी, पुष्पेन्द्र पाटीदार एवं पाटीदार समाज के वरिष्ठ जनों, इष्ट मित्रों ने प्रज्ञा पाटीदार को बधाईयां दी है व बधाइयां देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
