मंडी सचिव से किसान कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, भागे हुए व्यापारी का माल बेच कर शीघ्र किसानों के भुगतान करने की मांग | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मंडी सचिव से किसान कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, भागे हुए व्यापारी का माल बेच कर शीघ्र किसानों के भुगतान करने की मांग | New India Times

कृषि उपज मंडी देवास का व्यापारी महेश सोनी किसानों की फसल खरीद कर उनका पैसा न देकर फरार हो गया। जब किसानों को इसकी जानकारी मिली तो वे आक्रोशित हो गए, इसी को लेकर आज किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हाफिज घोसी ने मंडी सचिव अश्विन सिन्हा से भेंट कर उनसे कहा कि सोमेश्वर ट्रेडर्स के व्यापारी का माल विभिन्न गोदामों व वेअर हाउस में रखा है उसे बेचकर किसानों का पैसा शीघ्र दिया जाए। इस पर श्री सिन्हा ने कहा कि हम कार्यवाही कर रहे हैं व, जितना जल्दी हो सकेगा किसानों को उनकी बेची उपज का भुगतान कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर किसान जिनका रुपया व्यापारी से लेना है उनमें प्रमुख रूप से रुपेश चौधरी, शिवराज चंद्रवंशी, अखिलेश पटेल, चंदर सिंह, भागीरथ मंडलोई, मदन लाल पटेल, कैलाश पटेल, नरेंद्र चौधरी, जितेंद्र देवरिया, पवन जेतलिया, मोहनलाल संजू, विनोद, राजा चौधरी, अंतर सिंह, महेश चौधरी, काग्रेस नेता शाहिद मोदी रईस, कामदार हरीश गजधर, सलीम पठान, कुद्दुस शेख सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article