दोस्तों के साथ घूमने गए युवक का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​दोस्तों के साथ घूमने गए युवक का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Timesकरहल थाना क्षेत्र में एक छात्र गुरुवार सुबह अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था जिसकी लाश दोपहर बाद बाईपास रोड गड़िया चौराहे के पास मिली है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या करने का संदेह जाहिर किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार राहुल नाम का छात्र अपने घर से दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को राहुल का शव उनके पुराने घर में पड़ा होने की सूचना मिली। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

मृतक के परिजनों ने छात्र की हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगाया है। उनका कहना है कि राहुल के दोस्त उसको घर से बुलाकर ले गए थे। उन्हीं लोगों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी है। परिजनों ने आरोपी दोस्तों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। करहल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.