यूपी बोर्ड परीक्षाः पहले दिन ही छूटे परीक्षार्थियों के पसीने, हाईस्कूल हिन्दी के प्रश्नपत्र में 46 हजार 684 परीक्षार्थियों में से 9 हजार 328 ने परीक्षा को कहा अलविदा | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​यूपी बोर्ड परीक्षाः पहले दिन ही छूटे परीक्षार्थियों के पसीने, हाईस्कूल हिन्दी के प्रश्नपत्र में 46 हजार 684 परीक्षार्थियों में से 9 हजार 328 ने परीक्षा को कहा अलविदा | New India Timesयूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन केन्द्रों पर की गयी सख्ती के चलते नकल माफियाओं व नकलचियों के हौसले पस्त हो गये हैं।मैनपुरी जिले में हाईस्कूल में 9 हजार 328 परीक्षार्थी हिन्दी विषय की परीक्षा छोड़ गये हैं, जबकि दूसरी पाली में सचल दल प्रभारी द्वारा एक केन्द्र पर एक नकलची को नकल करते हुए पकड़ा गया है, वहीं माता के स्थान पर पुत्र को ड्यूटी पर पाये जाने, कुर्सी पर बैठे आराम फरमा रहे शिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया है। ​यूपी बोर्ड परीक्षाः पहले दिन ही छूटे परीक्षार्थियों के पसीने, हाईस्कूल हिन्दी के प्रश्नपत्र में 46 हजार 684 परीक्षार्थियों में से 9 हजार 328 ने परीक्षा को कहा अलविदा | New India Timesबोर्ड के निर्देश पर जिले के 213 केन्द्रों पर आयोजित की गयी हाईस्कूल व इण्टरमीडियेट की परीक्षा में पहले दिन ही जोनल मजिस्ट्रेटों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा केन्द्रों पर बैठकर परीक्षाओं को आयोजित कराया गया, जिससे नकलमाफियाओं व नकलचियों के मंसूबों पर पानी फिर गया। हाईस्कूल के हिन्दी के प्रश्नपत्र में जिले में पंजीकृत 46 हजार 684 परीक्षार्थियों में से 9 हजार 328 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। पहले दिन ही नकलचियां ने अपना खाता खोल दिया जिसमें द्वितीय पाली में इंण्टरमीडियेट के हिन्दी के प्रथम प्रश्नपत्र में सुल्तानगंज विकास खण्ड के श्रीराम इंटर कॉलेज जसवंतपुर में एक नकलची छात्रा को प्रधानाचार्य विवेक कुमार के सचल दल द्वारा पकड़ा गया है। 

डीआईओएस आरपी यादव ने बताया कि बेवर क्षेत्र के भारतीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चतुर्थश्रेणी महिला कर्मचारी के स्थान पर कर्मचारी का पुत्र बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देता हुए पाये जाने और एक केन्द्र पर शिक्षक विमल कुमार कुर्सी पर बैठे हुए आराम फरमाते पाये जाने पर दोनों को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.