5 वर्ष पूर्व अपहृत युवक घर लौटा, परिजनों और इलाके में खुशी की लहर | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​5 वर्ष पूर्व अपहृत युवक घर लौटा, परिजनों और इलाके में खुशी की लहर | New India Timesकुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा में लगभग पांच साल पूर्व गायब युवक अपने घर वापस पहुंच गया है। युवक के घर वापस आने के बाद पिता और मां की खुशी देखते ही बन रही थी। पुत्र के घर आने पर मां ने उसे अपने सीने से लगा लिया। युवक के माता-पिता ने खुशी में पूरे गांव में मिठाईयाँ बांटी।

कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी मनोजकुमार का 14 बर्षीय पुत्र विकास कुमार लगभग पांच वर्ष पूर्व 15 जनवरी 2012 को अपने घर से गायब हो गया था। जिसकी रिपोर्ट 28 अप्रैल 2012 को पिता के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी। बुधवार को थाने से अचानक मनोज को उसके पुत्र के वापस आने की सूचना दी गई। पुत्र के मिलने की खबर मिलते ही मनोज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। थाने पर आकर मनोज अपनी पत्नी के साथ अपने पुत्र से मिला। थाने पर कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने विकास को उसके सुपुर्द कर दिया। घर पर आने के बाद विकास ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व कस्बा के महाराज जी बाबा मदिंर के सामने किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा उसे चाट खिलाई गई जिसके बाद से वह बेहोश हो गया और जब होश में आया तो वह दिल्ली के एक होटल में था। उसने होटल के मलिक से अपने घर आने की जिद की लेकिन उसने खरीदने की बात कहकर घर जाने से मना कर दिया। आखिरकार पांच साल के बाद एक ट्रक का चालक उसके लिए जैसे मसीहा बनकर आया ट्रक के चालक ने चाय के बहाने उसे अपनी ट्रक में बैठा लिया और कस्बा आने पर थाने के सामने उतार कर चला गया। विकास की मां उस ट्रक के चालक की तारीफ अपने मुॅह से करते करते थक नही रही थी। पुत्र के घर आने पर मां ने अपने पुत्र को मिठाई खिलाकर पूरे ही गांव में मिष्ठासन वितरित कराया। विकास के गांव लौटने पर व्लाक प्रमुख अशोकदिवाकर, डाॅ रऊफ ढाबा  वाले, डाॅ  मन्जूर अहमद, कलीम खां डीलर, प्रधान देवेन्द्र सिंह, सन्जू यादव डीलर ने हर्ष ब्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.