संदीप शुक्ला, दमोह/ग्वालियर (मप्र), NIT:

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सागर संभाग के कमिश्नर श्री मनोहर दुबे, पुलिस विभाग के सागर आईजी सतीश चंद्र सक्सेना, सागर डीआईजी दीपक वर्मा ने दमोह पहुंच कर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, जिला पंचायत सीईओ डॉ गिरीश मिश्रा, एडीएम कलेक्टर श्री आनंद कोपरिया, एसडीएम तेंदूखेड़ा कुमार सत्यम, एसडीएम दमोह रवींद्र चौकसे, एसडीएम पथरिया भारती देवी मिश्रा, एसडीएम हटा नाथूराम गौड, आबकारी अधिकारी दीपक अवस्थी, श्री आरके मिश्रा, पीआरओ श्री कुरैशी सहित और अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गण बैठक में मौजूद रहे।
