नगरपालिका कर्मचारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ी पानी आपूर्ति, पिछले पांच सालों से पंप ठीक कराने वाले ठेकेदारों का नहीं हुआ है भुगतान | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

नगरपालिका कर्मचारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ी पानी आपूर्ति, पिछले पांच सालों से पंप ठीक कराने वाले ठेकेदारों का नहीं हुआ है भुगतान | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की नगर पालिका परिषद लखीमपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही मोहल्लें के लोगों पर भारी पड़ रही है। मोहल्ले में हर महीने पानी भरने का मोटर खराब हो जाता है और पूरी पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है जिसके चलते नागरिकों को भारी परेशानी से जूझना पड़ता है।

शहर के मोहल्ला कृष्णा टाकीज के पास लगा टयूबेल हर महीने दो से तीन दिनों के लिए खराब हो जाता है जिससे संबंधित पंप से पानी भरने वाले लोगों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। ज्ञात हो कि दिनांक 4 अप्रैल 2019 की शाम करीब 5 बजे से पानी की सप्लाई बंद हो गयी थी। दूसरे दिन सुबह करीब दस बजे के लगभग मोहल्ले के लोगों ने उक्त पंप की खराबी को लेकर अधिशाषी अभियंता नगर पालिका परिषद लखीमपुर को फोन पर सूचित कर दिया लेकिन दोपहर एक बजे तक सप्लाई नहीं मिली तो जो ठेकेदार पंपों की मरम्मत का कार्य देखते हैं उनसे बात की तो पता चला कि उनका पिछले पांच साल से रिपेयरिंग का भुगतान नगर पालिका द्वारा नहीं हुआ है इसलिए वो मरम्मत नहीं कर रहे हैं

नगर पालिका प्रशासन की कमी व लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह आये दिनों की समस्या है और अभी तो गर्मी की शुरुआत है और नवरात्रि भी प्रारम्भ हो रही है। यदि यही हाल रहा तो आगे स्थिति क्या होगी इस का अंदाजा लगाया जा सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.