नशे में धुत बेख़ौफ़ दबंग ने दिनदहाड़े युवक की चाकुओं से गोदकर की हत्या | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

नशे में धुत बेख़ौफ़ दबंग ने दिनदहाड़े युवक की चाकुओं से गोदकर की हत्या | New India Times

बहराइच शहर में शराब के नशे में धुत एक बेख़ौफ़ दबंग में 35 वर्षीय युवक को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड से पुरे शहर में सनसनी फ़ैल गई है। मृतक बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी बताया जा रहा है। यह घटना कोतवाली नगर इलाके के भीड़भाड़ वाले धनकुट्टि पूरा की है। हत्या की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिल्हाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों की मानें तो यह हत्याकांड पैसों को लेकर हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही हत्यारा फरार है जबकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।

नशे में धुत बेख़ौफ़ दबंग ने दिनदहाड़े युवक की चाकुओं से गोदकर की हत्या | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार धनकुट्टिपूरा निवासी बिजली विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारी की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर में खौफ का माहौल बना दिया। बताया जाता है कि हत्यारा और मृतक दोनों ही बिजली विभाग में कार्यरत थे। आज किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद मामला बढ़ता गया और तैश में आ कर आरोपी ने अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है की उधारी के पैसों को लेकर हुए इस विवाद में हत्यारे ने भरी भीड़ में चाकुओं से गोदकर युवक को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article