एक तरफ आस्था की थाली सजी तो दुसरी तरफ कुंडों का पर्व सादगी से मना | New India Times

रहीम शेरानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

एक तरफ आस्था की थाली सजी तो दुसरी तरफ कुंडों का पर्व सादगी से मना | New India Times

झाबुआ जिले में दशा माता पर्व महिलाओं द्वारा आस्था पूर्वक मनाया गया। इसके तहत पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित महिलाओं ने दशामाता का विधिवत पूजन कर सुख-समृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति के लिए मंगल कामना की। घर परिवार की दशा सुधारने के लिए महिलाओं ने दशा माता का पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने रक्षा डाेर बांधकर परिवार की सुख- समृद्धि की मंगल कामना की। अंत में कथा का श्रवण भी किया। यह सिलसिला दिन भर जारी रहा।

एक तरफ आस्था की थाली सजी तो दुसरी तरफ कुंडों का पर्व सादगी से मना | New India Times

दशा माता के पर्व पर महिलाआें ने उपवास रखकर विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। राणापुर के मालीपुरा, शंकर मंदिर स्थित पीपल के वृक्ष पर महिलाओं की भीड़ पूजन के लिए उमडी। इस दौरान उन्होंने पीपल के पेड़ की पूजा कर धागे से पीपल की परिक्रमा की और दशा माता के धागे को गले में धारण किया। तो दुसरी ओर मुस्लिम समुदाय ने हजरत इमाम जाफर सादिक रहमतुल्लाह अलैह की याद में सदियों से चली आ रही परंपरा के चलते कुंडों का त्यौहार पर्व बड़ी शिद्दत के साथ सादगी पूर्वक मनाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article