पवन परूथी/गुलशन परूथी, अशोकनगर (मप्र), NIT:

जिला अशोकनगर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू शर्मा द्वारा शुक्रवार को रात्रि में जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने रात्रि में अचानक जेल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिली तथा साफ सफाई भी बेहतर मिली।

निरीक्षण के दौरान एस. डी.एम. श्री नीलेश शर्मा, जेल अधीक्षक श्री आर.आर.सिंह, जेलर श्री एस. ए. सिद्दीकी तथा तहसीलदार श्री इसरार खान साथ थे।
