विशेष शिविर में छात्र-छात्राओं का चेक किया गया ब्लैड ग्रुप | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

विशेष शिविर में छात्र-छात्राओं का चेक किया गया ब्लैड ग्रुप | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के नगर गोला गोकर्णनाथ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला के सात दिवसीय कार्यक्रम का विशेष शिविर का आज पांचवा दिन है। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्वयं सेवक और सेविकाओं का ब्लैड ग्रुप का टेस्ट करवाया गया। इस कार्य के लिए डॉक्टर डेविड कुमार ने बहुत ही सराहनीय ढंग से ब्लैड ग्रुप को चेक किया। छात्र छात्राओं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक ब्लैड ग्रुप चेक करवाया। जिससे छात्र छात्राओं का ए प्लस, ए माइनस, बी प्लस, बी माइनस, ए बी प्लस तथा छात्र छात्राओं का ओ ग्रुप निकला। डेविड कुमार वर्मा ने छात्रों के हित के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया। इस कार्यक्रम के अधिकारी इंद्रेश वर्मा उनके कार्य का आभार प्रकट किया।

विशेष शिविर में छात्र-छात्राओं का चेक किया गया ब्लैड ग्रुप | New India Times

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पर्यावरण संबंधी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके लिए पर्यावरण अधिकारी रक्षपाल वर्मा गोष्ठी स्थान पर पधारे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण का अर्थ परि प्लस आवरण हमारे चारों ओर का आवरण आज पर्यावरण को प्रदूषित करने में हमारी भूमिका है। मात्र हमारा भोजन तथा फलों सांस लेने को शुद्ध हवा नहीं मिल पा रही है। हमारी फलों एवं सब्जियों में अधिकांश कीट नाशक दवाइयों का प्रयोग हो रहा है ।इसके बाद सब्जियों तथा फलों के विभिन्न प्रकार के जहरीले रंगों का प्रयोग हो रहा है ।अतः हमें शुद्ध दूध भी नहीं मिल पा रहा है। जंगल तथा पेड़ पौधे समाप्त होते जा रहे हैं ।मोटर वाहन तथा फैक्ट्रियों की बढ़ती संख्या के कारण वायुमंडल प्रदूषित हो रहा है ।कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी सुखविंद्र कुमार वर्मा मुख्य अतिथि शिविर में पधारे अन्य अतिथियों के अमूल्य समय के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर पूर्णा वर्मा, सुमित, सुमन, पूजा राज, पल्लवी वर्मा, दिव्या भारती, प्रतिभा देवी, शालिनी वर्मा, मुस्कान, पूजा वर्मा, शिवानी वर्मा, नेहा बानो, मुस्कान, शाहीन बानो, दीप्ति शुक्ला, प्रगति सिंह, रश्मि सिंह, मनीष पाल, जितिन कुमार सिंह, अंशु वर्मा, महेश कुमार, नीरज राज, अभय प्रताप सिंह, शिवा सिंह, अभिषेक कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article