बरवर कस्बा फंसता जा रहा भ्रष्टाचार के दलदल में, निर्माण कार्य में किया जा रहा पुरानी ईटों का इस्तेमाल | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बरवर कस्बा फंसता जा रहा भ्रष्टाचार के दलदल में, निर्माण कार्य में किया जा रहा पुरानी ईटों का इस्तेमाल | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी का बरवर कस्बा भ्रष्टाचार के मामले में लगातार अखबार व सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है। जिसको लेकर सभासद शिकायतें करते रहते हैं फिर भी नहीं सुनी जाती है उनकी शिकायतें। कस्बा बरवर के मोहल्ला रोशन नगर में हो रहे नाला निर्माण कार्य में मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क के निर्माण कार्य में घटिया मसाले का प्रयोग व नाला निर्माण कार्य में पुरानी ईंटों का का इस्तेमाल हो रहा है जिसे लेकर जिम्मेदारों की जिम्मेदारी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

बताया जाता है कि ठेकेदार की दबंगई के सामने नगर पंचायत अध्यक्ष नसरीन बानो का कद बौना साबित हो रहा है और बरवर कस्बा भ्रष्टाचार व लूट खसूट, कमीशन खोरी के मामले में नंबर बन बनता जा रहा है। बताते चलें कि बरवर कस्बे के मोहल्ला रोशन नगर में अताउल्ला के मकान से बली के मकान तक नाला निर्माण कार्य में पीले ईटों के साथ में पुरानी ईटों का इस्तेमाल हो रहा है और मसाला भी घटिया स्तर का प्रयोग किया जा रहा है।

मोहल्ला प्रेम नगर के सभासद के पति इसराइल ने आरोप लगाते हुए बताया कि सपा नेत्री चेयरमैन नसरीन बानो ठेकेदार के मोटा कमीशन के आगे चुप नजर आती हैं। अधिशासी अधिकारी प्रमोद पाल गुप्ता से घटिया निर्माण कार्य के लिए पूछा तो उन्होंने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.