वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मितौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ओदारा में उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री हल्की ही बारिश में धराशाई हो गयी। इससे यह पता चलता है कि बाउंड्री निर्माण में कितनी अच्छी सामग्री का उपयोग किया गया होगी। विद्यालय की बाउंड्री घटिया सामग्री लगाकर बनाई गई थी जिससे बाउंड्री 15 दिन के अंदर ही गिर गई।
गांव के लोगों ने बताया काफी घटिया सामग्री में लगा कर बाउंड्री वॉल बनाई गई थी जिससे यह गिर गई। गनीमत यह रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी, अगर कोई दुर्घटना हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता जबकि विद्यालय के बच्चे बाउंड्री के पास ही खेलते कूदते रहते हैं।
