चित्रकूट अपहरण कांड: जुड़वां बच्चों के अपहरण व हत्या के आरोप में पुलिस ने इंजीनियरिंग के 6 छात्रों को किया गिरफ्तार, बच्चों को छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की मांगी गई थी फिरौती | New India Times

नसीम शेख, सतना/भोपाल (मप्र), NIT:

चित्रकूट अपहरण कांड: जुड़वां बच्चों के अपहरण व हत्या के आरोप में पुलिस ने इंजीनियरिंग के 6 छात्रों को किया गिरफ्तार, बच्चों को छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की मांगी गई थी फिरौती | New India Times

मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट के एक स्कूल की बस से विगत 12 फरवरी को हथियार के दो जुड़वां भाईयों का अपहरण कर लिया गया था जिनकी लाश आज उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के एक नदी से बरामद हुई है। मासूम बच्चों के इस सनसनीखेज अपहरण और हत्या के मामले में सतना पुलिस ने 6 इंजीनियरिंग के छात्रो को गिरफ्तार किया है जिसमें एक आरोपी सतना जिला के चित्रकूट का ही रहने वाला है बाकी पांच आरोपी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बताए जा रहे हैं।

सतना जिले के एसपी संतोष गौड़ ने मीडिया को बताया कि 12 फरवरी को दो सगे जुड़वां भाई प्रियांश और श्रेयांश का स्कूल की चलती बस में से बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था और दोनों बच्चों को छोड़ने के एवज में आरोपियों ने 20 लाख की फिरौती मांगी थी। 20 लाख रूपए वसूलने के बाद अपहरण कर्ताओं ने दोनों मासूम बच्चों की हत्या कर दी जिनके शव उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से पुलिस को बरामद किये हैं। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो की इंजीनियरिंग के छात्र हैं। जिसमें से एक छात्र मध्यप्रदेश के चित्रकूट का निवासी है जो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था और बाकी 5 छात्र उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के हैं।

चित्रकूट अपहरण कांड: जुड़वां बच्चों के अपहरण व हत्या के आरोप में पुलिस ने इंजीनियरिंग के 6 छात्रों को किया गिरफ्तार, बच्चों को छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की मांगी गई थी फिरौती | New India Times

वही दूसरी तरफ सतना के लोगो में इस सनसनीखेज वारदात को लेकर नाराज़गी और रोष व्याप्त है और लोग सड़कों पर उतर कर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी और प्रदर्शन करने पर उतारू हैं जिसे देखते हुए धारा 144 लगा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article