विलोबी मैदान में हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में विशाल सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सहभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

विलोबी मैदान में हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में विशाल सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सहभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के विलोबी हाल में हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा विशाल सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी (विधायक डुमरियागंज) एवं विशिष्ट अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, मण्डल प्रभारी धीरेंद्र कुमार, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, डाॅ. प्रीति वर्मा पाण्डेय रही।

विलोबी मैदान में हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में विशाल सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सहभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

जन सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी का उद्देश्य हिन्दू धर्म का संरक्षण व सम्वर्द्धन करते हुए सम्पूर्ण हिन्दू समाज को जोड़कर हिन्दू समाज से ऊंच-नीच, छुआछूत को समाप्त करना है और इसी उद्देश्य को सफल बनाने के लिए संगठन द्वारा सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि आज राष्ट्र विरोध ताकतों के इशारे पर सभी विपक्षीदल एक जुट हुए है। हम सबको इनको करारा जबाब देते हुए प्रिय हिन्दू समाज को मजबूत करने के साथ साथ मोदी जी और योगी जी के साथ संकल्पबद्ध रहना है। योगी, मोदी जी की विजय सम्पूर्ण हिन्दू समाज की विजय है। आप लोग इन दोनों राष्ट्रभक्तों पर अपना भरोसा बनाए रखिए। हिन्दू युवा वाहिनी राष्ट्र विरोधी ताकतों को करारा जबाब देती रहेगी। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह ने कहा कि सैनिकों पर पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले की हम कड़ी निन्दा करने के साथ साथ भारत माता के वीर सपूतों को नमन करते हैं।हम सबको संगठित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे सैनिक इस हमले का पाकिस्तान को करारा जबाब देगें। विशिष्ट अतिथि श्याम धनी राही ने कहा कि योगी जी द्वारा पूरे प्रदेश में हिन्दू हित के कार्य किए जा रहे हैं और प्रदेश में अपराधियों के निरन्तर इनकाउंटर हो रहे हैं। राष्ट्र विरोधी ताकतें पूर्ण रूप से परास्त हो चुकी हैं और राम राज्य स्थापित हो चुका है। हम सबको मोदी व योगी जी के राष्ट्रवादी अभियान से जुड़े रहने की आवश्यकता है।आगे कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए मण्डल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा समाज में व्याप्त ऊंच नीच, छुआछूत को समाप्त करने के उद्देश्य से सामाजिक समरसता सहभोज के कार्यक्रमों का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है, इससे हिन्दू जनमानस में एकता बनी रही है। उसके बाद जन सभा को सम्बोधित करते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विपिन मिश्रा ने बताया कि हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ऐसे ही सहभोज कार्यक्रम लगभग सभी ब्लाकों में किए हैं और जिले में हो रही हिन्दू उत्पीड़न की घटनाओं को बंद कराने का कार्य किया है। उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे बताया कि हिन्दू युवा वाहिनी सम्पूर्ण हिन्दू समाज के साथ निरन्तर खड़ी है। अगर कोई भी राष्ट्र विरोधी तत्व हिन्दू समाज का उत्पीड़न करने का प्रयास करेगा, तो हिन्दू युवा वाहिनी उसका मुंह तोड़ जबाब देने में सक्षम है। इस सहभोज कार्यक्रम के शुभ अवसर पर हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष सरदार ओमकार सिंह ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से आग्रह किया कि हिन्दू समाज को संगठित होकर रहने की आवश्यकता है। आज मोदी जी योगी जी के नेतृत्व में हिन्दू समाज सुरक्षित है। पिछली सरकारें सिर्फ तुष्टीकरण किया करती थी, समाज से ऊंच नीच छुआ छूत को समाप्त कर प्रिय हिन्दू समाज की स्थापना करने के उद्देश्य से हिन्दू समाज को संगठित होकर रहने की आवश्यकता है, क्योंकि राष्ट्र विरोधी ताकतों के इशारे पर मोदी जी एवं योगी को परास्त करने के लिए सभी दल एकजुट हो रहे हैं, हम सबको संकल्प लेना है कि हिंदुओं के मान सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए मोदी और योगी के साथ संकल्पबद्ध होकर खड़े रहना है और राष्ट्र विरोधी ताकतों को करारा जवाब देना है।

विलोबी मैदान में हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में विशाल सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सहभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

इस सहभोज कार्यक्रम के शुभ अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विपिन मिश्रा, जिलाध्यक्ष शिवम सहगल, जिला सयोंजक रेशम सिंह, हिन्दू जगरण मंच के विनोद गुप्ता, जिला मंत्री पिंकल मिश्रा, मीडिया प्रभारी वी.के. त्रिवेदी, नगर संयोजक अरुण मिश्रा, नगर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, तहसील प्रभारी आदेश ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, धर्मेंद्र कश्यप सोनू त्रिवेदी, अंकुर श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, बृज किशोर शाह, भगवंत कश्यप पंकज वर्मा, जमुना प्रसाद, प्रमोद वर्मा, कुंभी ब्लॉक अध्यक्ष जयेंद्र मिश्रा, सूरज दीक्षित, सागर कपूर, धर्मेंद्र अवस्थी, सक्षम शुक्ला, दीपू शाह, गंगा राम सहित जिले के हजारों कार्यकर्ता व हिन्दू जनमानस उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.