लूटपाट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​लूटपाट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार | New India Timesग्वालियर किला गेट पर सराफा कारोबारी राजेन्द्र जैन को स्कूटर से गिराकर 10 हजार रूपये और कारोबार का हिसाब किताब लिखा बहीखाता लूटने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार करने में कामयाबी हासिल की है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोनू परमार और सूरज तोमर को पुलिस ने पकड़ लिया है। सोनू बाडी ( राजस्थान ) और सूरज बागचीनी ( मुरैना) का रहने वाला है। दोनों पेशे से ड्राइवर हैं। कारोबारी राजेन्द्र के बारे में लुटेरों को पहले से पता था कि वह रोज दुकान से घर लौटते वक्त काफी पैसा और सोना लेकर जाता है। इसलिए रैकी कर आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दी थी। पुलिस पूछताछ में और भी वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article