पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;
सिवनी जिला के घंसौर विकासखंड के शिकारा में 8 वर्षीय बालक की लाश बरामद हुई है। यह युवक सोमवार से लापता था।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को आकाश डेहरिया( 8 वर्ष ) पिता कृष्णा कुमार डेहरिया शायं 5 बजे घर के पास ही लगे खेत से गुम हो गया था। जिसकी रिपोर्ट घंसौर थाने में की गई थी। तीन दिन से बालक की तलाश की जा रही थी। आज सुबह शिकारा से लगी हुई टेमर नदी में बालक का शव रेत में दबा हुआ मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम घंसौर सरकारी अस्पताल में करा कर शव को परिजनों को सौंपा दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है।
