"अल्लामा इक़बाल: फन और शख्सियत" पर व्याख्यान कल 14 फरवरी को | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

"अल्लामा इक़बाल: फन और शख्सियत" पर व्याख्यान कल 14 फरवरी को | New India Times

सेवासदन महाविद्यालय के उर्दू व फारसी विभागाध्यक्ष एवं उर्दू रिसर्च सेंटर के संचालक डाॅक्टर एस एम शकील ने बताया कि भारतीय उर्दू भाषा विकास परिषद (एनसीपीयूएल) नई दिल्ली के आर्थिक सहयोग से शीर्षक “अल्लामा इक़बाल, फन और शख्सियत” पर सेवासदन काॅलेज में एक व्याख्यान का आयोजन कल 14 फरवरी 2019 गुरुवार को समय प्रातः 10 बजे सेवासदन एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा सुश्री तारिका वीरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया है, जिसमें विशेष आमंत्रित वक्ता के रूप में यूजीसी से मान्यता प्राप्त त्रेमासिक उर्दू पत्रिका “तज़ईन ए अदब, शेगांव महाराष्ट्र के संपादक एवं एसपीटीएम काॅलेज, शेगांव महाराष्ट्र के उर्दू विभागाध्यक्ष डाॅक्टर साजिद अली क़ादरी अपना व्याख्यान पेश करेंगे। डाॅक्टर एस एम शकील ने काॅलेज के वर्तमान छात्र छात्राओं सहित पूर्व छात्र छात्राओं, नगर और आसपास के समस्त भाषा के साहित्य प्रेमियों, साहित्यकारों, शायरों, चिंतकों, नगर की साहित्यिक संस्थाओं के संचालकों से इस आयोजन में शिरकत करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.