छेडछाड की रिपोर्ट दर्ज न करने पर भोंगाव पुलिस को एसपी ने लगाई फटकार, एक महीने बाद एफआईआर दर्ज | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​छेडछाड की रिपोर्ट दर्ज न करने पर भोंगाव पुलिस को एसपी ने लगाई फटकार, एक महीने बाद एफआईआर दर्ज | New India Timesउत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक छेड़छाड़ के मामले में पुलिस अधीक्षक को हस्ताक्षेप करना पड़ा। पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए भोंगाव पुलिस को फटकार लगाते हुए छेड़छड़ की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। ​छेडछाड की रिपोर्ट दर्ज न करने पर भोंगाव पुलिस को एसपी ने लगाई फटकार, एक महीने बाद एफआईआर दर्ज | New India Times

मिली जानकारी के मुताबिक विगत 9 फरवरी को थाना क्षेत्र के ग्राम असफपुर निवासी एक युवती के साथ प्रातः काल खेत से वापस आते समय गांव के ही मनोज सिंह पुत्र लालसिहं ने अश्लील फब्बतियां कसते हुये छेड़छाड़ की थी। आरोपी ने छेड़छाड़ की जानकारी परिजनों को दिये जाने अथवा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

पीडित महिला द्वारा घटना की जानकारी चौकी आलीपुर खेड़ा में देने के बाद घटना की तहरीर थाना भोंगाव में उसी दिन दी गयी थी। भोंगाव थाना पुलिस द्वारा एक माह व्यतीत हो जाने के बाद भी जब महिला की रिपोर्ट थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की तो उसने पुलिस अधीक्षक को अपनी आपबीती सुनाई। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने कड़ी फटकार लगाते हुए भोंगाव थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया जिस कारण पुलिस को मजबूरन केस दर्ज करनी ही पड़ी। महिला ने अधिकारियों से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद न्याय दिलाये जाने व आरोपी को बंदी बनाकर जेल भेजे जाने की गुहार लगायी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.