क्रिकेट प्रेमियों के लिए मेघनगर के दशहरा मैदान पर क्रिकेट का महा कुंभ 9 फरवरी से हुआ शुरू | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

क्रिकेट प्रेमियों के लिए मेघनगर के दशहरा मैदान पर क्रिकेट का महा कुंभ 9 फरवरी से हुआ शुरू | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चार दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ मेघनगर के दशहरा मैदान पर रात्रि कालीन प्लास्टिक बाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विजयी होने वाली टीम को इनामी राशि के रूप में ₹11111, उपविजेता टीम को 7777 हजार रुपए और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को ₹3333 रूपए इनामी राशि दिए जाएंगे। टूर्नामेंट स्वर्गीय श्री रणजीत सिंह बाफना की स्मृति में हो रहा है जिसके संचालक सोहेल शेरानी और रमेश केवट ( घोटा ) हैं। उक्त टूर्नामेंट की जानकारी टूर्नामेंट के संचालक सोहेल शेरानी व रमेश केवट( घोटा ) द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article