हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

सीतापुर जिला के थाना तालगांव के ग्राम चाँदपुर में राम दयाल यादव की बाग में गाँव के ही निवासी चरंजू के भांजे की पेड़ से लटकी हुई लाश बरामद हुई है। युवक को मार कर लटकाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वेश कुमार (30 वर्ष) निवासी कंधेलिया कला बहादुरपुर थाना तालगांव जो की पेशे से एक ट्रैक्टर ड्राइवर था बीते 3 दिन पहले घर से काम करने के लिए निकला था लेकिन शाम तक जब घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने उनके मोबाइल पर फोन किया लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। 31 जनवरी को एक बाग में जो चांदपुर ब्लाक परसेंडी थाना तालगांव के अंतर्गत लोगों को लाश लटकती दिखाई दी, चांदपुर में मृतक सर्वेश का ननिहाल है वहां के लोगों के द्वारा मृतक सर्वेश की पहचान आसानी से कर ली गई और उनके परिजनों को सूचना दे दी। इसके उपरांत पुलिस को सूचना दी गई जिस पर मौके पर पुलिस बल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों के द्वारा थाना तालगांव में तहरीर दी गई जिस पर कार्यवाही को लेकर मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने शव को बनईरामा पुल के पास सड़क पर रखकर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद मामला की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तहसीलदार लहरपुर थाना प्रभारी तालगांव के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल तैनात रहे और परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन दिया। मृतक सर्वेश के तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़की एक लड़का है इनकी उम्र क्रमशः 6 वर्ष 4 वर्ष और 3 वर्ष है।
