रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ-अलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री माननीय सुरेन्द्र सिंह (हनी) बघेल के झाबुआ जिले के झाबुआ, मेघनगर, राणापुर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र सिंह (हनी) बघेल गुरुवार दाेपहर को रानापुर नगर में पहुंचे तो चंदूलाल पडियार, कैलाश डामोर, आशीष भूरिया, देव कुमार पडियार, सुरेश समीर, मयंक राठी, महेश राठाैर, विनाेद पंचाल, कन्हैयालाल बसेर, हरिश नलवाया, नारायण जैन, रक सिंह भाबोर, विक्रम वसुनिया, डूंगरिया वसुनिया, विजय शाह अरफान शेरानी, जेमाल सरपंच, रामचंद्र वसुनिया आदि ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर प्रभारी मंत्री का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया साथ ही अन्य स्थानों पर भी प्रभारी मंत्री का कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व नृत्य कर जोरदार स्वागत किया।
