नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर यातायात पुलिस ने की चालानी कार्रवाई | New India Times

अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर यातायात पुलिस ने की चालानी कार्रवाई | New India Timesभिंड पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस के नेतृत्व में भिंड जिले में पिछले दिनों स्टेट बैंक पर नो पार्किंग जोन के चलते एक सफेद पट्टी को बनाया गया था। जो वाहन सफेद पट्टी के बाहर खड़े थे उन पर आज यातायात पुलिस ने कार्रवाई की।

ट्रैफिक प्रभारी आदित्य मिश्रा के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के सामने जो गाड़ियां नो पार्किंग में खड़ी थी उन गाड़ियों को यातायात थाने ले जाया गया, उसके बाद उन गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई करके उनको छोड़ दिया जाएगा। स्टेट बैंक के सामने से एंबुलेंस और अन्य वाहनों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था जिसके चलते यह कार्रवाई आज की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.