दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन रंगारंग समारोह के साथ हुआ सम्पन्न | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ सोनभद्र (यूपी), NIT:

दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन रंगारंग समारोह के साथ हुआ सम्पन्न | New India Times

सोनभद्र जिला के जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा में दो दिवसीय पुर्व छात्र सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे पी इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स के महाप्रबंधक सुधीर मिश्र एवं प्रवासी पुर्व छात्रों के तिलक चन्दन एवं पीहू, प्रीति, मनीषा और ज्योति के स्वागत गीत तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।

दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन रंगारंग समारोह के साथ हुआ सम्पन्न | New India Times

मुख्य अतिथि का स्वागत समस्त पुर्व छात्रों की ओर से आयोजकद्वय रजनीकांत पाण्डेय एवं मोहन गुप्ता ने बुके भेंट कर किया। इसके बाद आगन्तुक सभी पुर्व छात्रों का माला-फूल से स्वागत किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आरम्भ देशभक्ति गीत- ऐसा देश है मेरा….पर अंजलि, मधु, खुशबू और पिंकी के नृत्य के साथ हुआ। रिया और खुशी ने चक धूम-धूम गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, राधा तेरी चुनरी…..गीत पर रुपाली और खुशबू के नृत्य ने उपस्थित जन समुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह नृत्य बरसो रे मेघा-मेघा पर खुशबू, नंदनी, वन्दना, मनुप्रिया, साधना और अमीषा ने तथा नाचूँ मैं आज छम-छम पर भानु प्रिया, आशा, मनीषा, खुशबू और प्रियंका ने अपने मनमोहक नृत्य से लोगों को हर्षातिरेक से भर दिया।

दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन रंगारंग समारोह के साथ हुआ सम्पन्न | New India Times

पुर्व छात्र लालमोहन दूबे और अर्क़दत्त पाण्डेय के गीतों ने सबको पुराने दिनों की याद दिलाते हुए भावुक कर दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद स्थानीय और प्रवासी पुर्व छात्रों के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का उद्घाटन जिला कारागार अधीक्षक सोनभद्र मिजाजी लाल यादव एवं सुधीर मिश्र ने ओपनिंग के साथ किया। खेल के बाद विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया गया तथा सीमेंट निगम के पूर्व कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुर्व छात्र शैलेष श्रीवास्तव, उमेश शुक्ल, शैलेंद्र मिश्र,देवाशीष विश्वास, रविरंजन, विवेक श्रीवास्तव, विनय चतुर्वेदी, सुरेंद्र कपूर, भोला सिंह, राजन सिंह, रामाश्रय भारती,रोशनलाल यादव,मुन्ना सिंह,अजय सिंह, सूरज गुप्ता, बिंदु पाण्डेय, इंद्रमोहन, ओ पी श्रीवास्तव,मएके शर्मा, राजू सिंह, विजय यादव, रामेश्वर पाठक सहित प्रधानाचार्य द्विजेन्द्र नाथ मिश्र, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पीहू मिश्रा और जागृति गुप्ता ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.