उत्पीड़न को लेकर केबल ऑपरेटरों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ मिर्जापुर (यूपी), NIT:

उत्पीड़न को लेकर केबल ऑपरेटरों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन | New India Times

मिर्जापुर डेन एमिनेंट केबल नेटवर्क के द्वारा समस्त केबल ऑपरेटरों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उन्होंने बताया है कि वह समस्त केबल ऑपरेटर मिर्जापुर शहरी क्षेत्र में डेन केबल एमिनेंट केबल नेटवर्क के माध्यम से उपभोक्ताओं को केवल सेवा उपलब्ध करवाते रहे हैं एवं प्रत्येक में उनके मासिक बिल का भुगतान समय करते रहे हैं लेकिन दिनांक 28/12/ 2018 दिन शुक्रवार को सायं लगभग 5:00 बजे से सभी ऑपरेटरों के एरिया के लगभग 50% उपभोक्ताओं के बॉक्स को बगैर किसी अग्रिम सूचना के बंद कर दिया गया जिसके परिणाम स्वरूप उपभोक्ताओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। केबल ऑपरेटरों ने यह भी बताया कि एमिनेंट केबल नेटवर्क के पूर्वांचल के एमडी धर्मेंद्र सिंह उर्फ दिनों सिंह से बात करने पर ज्ञात हुआ कि कंपनी को मनमाने ढंग से अनुचित दबाव बनाकर के दो माह वसूली करने हैं समस्त ऑपरेटरों का बॉक्स बंद कर दिया गया है उपभोक्ताओं के हितों एवं ऑपरेटरों के हितों को देखते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कंपनी के संचालक महोदय से बात करके तत्काल उपभोक्ताओं के बॉक्स को चालू करने का प्रार्थना पत्र जयराम उपाध्याय, उदय टंडन, कपूर चंद चौरसिया, बंशीधर गोपाल अग्रहरी, राजन यादव, सिराजुद्दीन, संजय जायसवाल, शिवम दुबे, आनंद कुमार, शिवम पांडे, विनय जायसवाल, मोहम्मद हसन, किशन वर्मा आदि ने दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.