बिलासपुर छत्तीसगढ मेें आयोजित राष्ट्रीय शालेय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता पुष्पेन्द्र पाटीदार करेगा म.प्र. का प्रतिनिधित्व | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

बिलासपुर छत्तीसगढ मेें आयोजित राष्ट्रीय शालेय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता पुष्पेन्द्र पाटीदार करेगा म.प्र. का प्रतिनिधित्व | New India Times

26 से 29 दिसंबर तक बिलासपुर छत्तीसगढ मेें आयोजित राष्ट्रीय शालेय किक बॉक्सिंग 17-19 वर्ष बालक -बालिका प्रतियोगिता मेें 19 वर्षीय बालक राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता पुष्पेन्द्र पाटीदार म.प्र. का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का नाम रोशन करेगा। इस संबंध में पाटीदार हायर सेकंडरी स्कूल के अध्यक्ष रमेश पटेल, सचिव राधेश्याम बोदिय एवं प्राचार्य तरूण मरूमकर ने बताया कि उज्जैन मेें आयोजित शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 19 वर्ष बालक वर्ग में इंदौर संभाग से एकमात्र खिलाड़ी पुष्पेन्द्र पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल कर मध्यप्रदेश टीम मेें स्थान पक्का करनें सफलता पाई थी। खिलाड़ी के कोच विजय सोलंकी सहित म .प्र. किक बॉक्सिंग संघ ने बताया कि बाक्सर पुष्पेन्द्र पाटीदार नियमित अभ्यास करते है और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है। अपने कौशल तकनीक और जोरदार मुक्केबाजी के चलते निश्चित ही इस बार भी वह पदक लेकर लौटेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.