अवैध रूप से रेत ले जा रहे दो ट्रेक्टर जब्त, लगा लाखों रुपये का जुर्माना | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

अवैध रूप से रेत ले जा रहे दो ट्रेक्टर जब्त, लगा लाखों रुपये का जुर्माना | New India Times

रेत परिवहन उत्खनन के आरोप में राजस्व विभाग ने दो ट्रैक्टर जब्त कर उन पर लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है। जिसका अहवाल अनुविभागीय अधिकारी गणेश मिसाल को पटवारी ने भेजा है। अब देखना यह है कि अनुविभागीय अधिकारी गणेश मिसाल की अदालत में यह जुर्माना कितना कम होता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धूलिया तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन व परिवहन जोरो पर चल रहा है। महीने – 15 दिन में राजस्व विभाग के पटवारी द्वारा अवैध उत्खनन परिवहन करते ट्रैक्टरों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाती है उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी रहती है। प्रशासन पुलिस की नाक के नीचे जिले भर में रेत की अवैध परिवहन तथा उत्खनन जोरो पर शुरू है जिसकी ओर प्रशासन ने अनदेखी कर रखी है।

राजस्व विभाग के पटवारी एबी बोरसे ने जुन्नर परिसर में ग्राम के समीप पांझरा नदी घाट से अवैध रूप से नदी से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है। राजस्व विभाग ने बताया कि ट्रैक्टर क्र. एमएज 18 जेड 3360, एम एज 9450 तथा ट्राली को ग्रामीणों की मदद से पकड क़र तहसील कार्यालय में खड़ा कराया है। राजस्व विभाग ने प्रति ट्रैक्टर से एक लाख 7 हजार 550 रूपये का आर्थिक जुर्माना ठोका है। अनुविभागीय अधिकारी गणेश मिसाल की अनुमति मिलने पर प्रस्ताव भेजे जाने के बाद पटवारी बोरसे ने यह जानकारी दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article