मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल से सगाई का कार्यक्रम निपटाकर लौटते समय लैंड क्रूजर कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे 9 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। यवतमाल-नागपूर रोड पर स्थित चापर्डा के समीप सोमवार की रात लगभग 9 बजे यह घटना घटी है।

मिली जानकारी के अनुसार कलंब तहसील के पार्डी सुकली के नितीन स्थुल का यवतमाल के वाघापूर में कांबले की ओर सगाई का कार्यक्रम था जिसे निपटाकर वे गांव की ओर एम.एच. 29 आर 7159 नंबर की क्रुझर से लौट रहे थे कि नागपूर से यवतमाल की ओर आ रहे एम.एच 40- 3288 नंबर के ट्रक ने क्रुझर को जोरदार टक्कर मार दी जिससे 9 लोगों की मौके पर की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
