आरटीओ के रजिस्ट्रेशन में छूट के साथ ही मेले की दुकानों का न्यूनतम 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया जाए: चेम्बर आॅफ कामर्स | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

आरटीओ के रजिस्ट्रेशन में छूट के साथ ही मेले की दुकानों का न्यूनतम 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया जाए: चेम्बर आॅफ कामर्स | New India Times

ग्वालियर व्यापार मेला की रौनक को वापस लाने के लिए सुझावों के संकलन के लिए चेम्बर में बैठक हुई।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने ग्वालियर व्यापार मेला की रौनक को वापस लाने हेतु प्रेषित किये जाने वाले सुझावों के संकलन के लिए एक बैठक चेम्बर ऑफ कॉमर्स में सयुंक्त अध्यक्ष यश गोयल जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निम्न बिंदु सुझावों के रूप में प्रेषित किये जाने का तय हुआ:-

  • मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर आयें और लोगों का आकर्षण मेले की तरफ हो इसके लिए आवश्यक है कि मेले में बिकने वाले वाहनों में आरटीओ के रजिस्ट्रेशन में 50% की छूट प्रदान की जाए।
  • मेले में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए विशेष जोन बनाया जावे।
  • मेले में लगने वाली छोटी बड़ी दुकानों का न्यूनतम 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा करवाया जावे जिसमें आगजनी को विशेष रूप से कवर किया जाए।
  • मेले की प्रत्येक दुकान से एक निश्चित राशि की खरीददारी पर एक गिफ्ट वाउचर दिया जावे, यह वाउचर प्राधिकरण की ओर से दुकानदारों को उपलब्ध कराए जावे जिनकी प्राइज लकी ड्रा के माध्यम से निकाली जावे।
  • मेले में सप्ताह में एक बार अन्य प्रदेशों की विशेषताओं के आधार पर साज सज्जा करवाई जावे जिसको देखने आने के लिए सैलानी आकर्षित हों।
  • मेले में जनसुविधाओं पर खास ध्यान दिया जावे जिससे गंदगी न हो और न ही सैलानियों को असुविधा हो।
  • मेले में बीच रास्ते में व्यापार करने वाले दुकानदारों के लिए प्रत्येक छतरी के पास हॉकर्स जॉन की तर्ज पर स्थान उपलब्ध कराया जावे ताकि सैलानी भी सुगमता से मेले में भ्रमण कर सकें और छोटे व्यापारियों को भी रोजगार मिल सके।
  • मेले में लगने वाले साइकल स्टैंड की दरें प्रत्येक दिवस के लिए एक हो और निर्धारित दरो के बोर्ड स्टैंड पर लगवाकर स्टैंड वाले द्वारा अभद्रता नहीं की जावे इसके लिए स्टैंड cctv लगवाए जावे।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जावे।
  • मेले में जगह जगह Lcd भी लगवाई जावे जिस पर मेले की विशेषताओं की जानकारी हो और लोगों के भ्रमण को भी दिखवाया जावे एवम महत्वपूर्ण जानकारियां भी उस LCD पर प्रसारित हो।
  • सर्दी का प्रकोप होने पर कुछ दिनों के लिए अलाव की व्यवस्था भी की जावे।

इसके अलावा मेले में वर्ष भर रौनक रहे इसके लिए भी अलग से सुझाव प्रेषित किये जायें यह भी तय किया गया।

मेले में ऑटोमोबाइल में आरटीओ के रजिस्ट्रेशन में 50% छूट के लिए चेम्बर है आश्वस्त

मेले में इस बार ऑटोमोबाइल के आरटीओ के रजिस्ट्रेशन में 50% की छूट मिलने की प्रबल संभावनाएं है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ओर सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा हुई है और उस आधार पर इसमें छूट मिलने की पूरी प्रबल संभावनाएं है यह बात आज की बैठक में चेम्बर के मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कही।
आज की बैठक में सयुंक्त अध्यक्ष यश गोयल मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल कोषाध्यक्ष गोकुल बंसल के साथ मेला उपसमिति के सदस्यगण उपस्तिथ थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article