सेंट बिलाल कन्वेंट स्कूल राजापुर में हुआ क्रिसमस-डे का आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT:

सेंट बिलाल कन्वेंट स्कूल राजापुर में हुआ क्रिसमस-डे का आयोजन | New India Times

सेंट बिलाल कन्वेंट स्कूल राजापुर लहरपुर में क्रिसमस-डे का आयोजन क्रिसमस की पूर्व संध्या पर संस्था प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य और अध्यापक गणों ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके बताए गए मार्गों पर चलने की प्रेरणा दी साथ ही उनके द्वारा किए गए बलिदान, त्याग और आत्मसमर्पण पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालक संस्था के शिक्षक एवं शिक्षिका मंजूर हुसैन व इरम फातिमा ने किया।
इस अवसर पर बच्चों को सैंटा क्लॉज के द्वारा टाफिया और बिस्कुट वितरित किए गए जिसे पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी से खिल उठे सैंटा क्लॉज को देखने छूने और उनके पास जाने के लिए बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अवसर पर संस्था प्रबंधक अशरफ बिलाल, सबाहत इफ्तिखार, मुन्ना लाल त्रिपाठी, अंकित मेहरोत्रा, नफीस अहमद, शाहरुल खान,एजाज अहमद, सना परवीन, राशिद हुसैन, उन्नति मेहरोत्रा, सबा बानो, आदि ने अपने उत्कृष्ट योगदान दिया इसके साथ ही समस्त संस्था के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ छात्र- छात्राएं उपस्थित रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.