शासकीय कन्या शिक्षा परिसर व शासकीय मॉडल उ.मा.विद्यालय मेें वार्षिकोत्सव सम्पन्न | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर व शासकीय मॉडल उ.मा.विद्यालय मेें वार्षिकोत्सव सम्पन्न | New India Times

शा.कन्या शिक्षा परिसर व शा.मॉडल उ.मा.विद्यालय तिरला मेंं वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ADPC (RAMS) श्री केशव वर्मा, नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक श्री सचिदाशु मित्रा व कन्या हाईस्कूल प्राचार्य श्रीमती कल्पना नालकर उपस्थित हुए। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसके पश्चात अतिथियों का कन्या शिक्षा परिसर प्राचार्य श्रीमती अंजना तोमर व मॉडल स्कूल के श्री राजेश पाटीदार द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया।

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर व शासकीय मॉडल उ.मा.विद्यालय मेें वार्षिकोत्सव सम्पन्न | New India Times

अतिथियों द्वारा रंगोली व चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके बाद कन्या परिसर व शा.मॉडल विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य डांस का शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका मनमोह लिया व कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की।

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर व शासकीय मॉडल उ.मा.विद्यालय मेें वार्षिकोत्सव सम्पन्न | New India Timesश्री वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्राओं कोबधाई देते हुए जीवन मेें आगे बढ़ने का मार्गदर्शन देते हुए आगे कहा कि चाहे परीक्षा हो कि अन्य प्रतियोगिता सब मेें बढ चढ़कर भाग लेने चाहिए और सफल प्राप्त करना चाहिए।श्री वर्मा ने विद्यालय की छात्राओं द्वारा किया नृत्य की प्रशंसा की और सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।

कार्यक्रम के अंत में आभार श्री राजेश पाटीदार द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कन्या शिक्षा परिसर व शा.मॉडल उ.मा.विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका व स्टॉफ उपस्थित रहा।
इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आरती शर्मा द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article