मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

NIT के मध्यप्रदेश स्टेट ब्यूरो चीफ अबरार अहमद खान को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश भाई कलावाडिया, राष्ट्रीय संगठन महासचिव राकेश प्रताप सिंह परिहार एवं राष्ट्रीय महासचिव मप्र इकाई अध्यक्ष सैयद ख़ालिद कैस की सहमति पर राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी ने भोपाल शहर इकाई अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इस आशय की जानकारी कार्यालय सचिव मोहम्मद याक़ूब खान ने NIT सावांददाता को दी है।
विदित रहे कि क्रन्तिकारी पत्रकारों के अखिल भारतीय संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का मूल उददेश्य देश, प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू कराना और उनके कल्याण हेतु संघर्ष करना है।
