मशहूर समाजसेवी रमज़ान खत्री मुस्लिम महासभा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

साबिर खान, मीरा रोड/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मशहूर समाजसेवी रमज़ान खत्री मुस्लिम महासभा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

देश की अग्रणी सामाजिक संगठन ‘मुस्लिम महासभा’ ने मीरा रोड के रहने वाले प्रसिद्ध समाजसेवक रमज़ान शमशुद्दीन खत्री को महाराष्ट्र की कमान सौंपते हुए संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मुस्लिम महासभा के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ मंसूरी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि मुस्लिम महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती रेशमा सोलंकी (उदयपुर) राजस्थान के निर्देशानुसार व महाराष्ट्र प्रभारी जनाब जावैद पठान साहब की अनुशंषा पर जनाब रमजान शमशुद्दीन खत्री निवासी गीता गंगा कॉ-ऑप हॉसिंग सोसायटी लिमिटेड, गीता नगर, मीरा रोड, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) को प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती रेशमा सोलंकी जी के निर्देशानुसार जनाब जावैद खान पठान महाराष्ट्र प्रभारी पद यथावत बने रहेंगे।

नवनियुक्त महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जनाब रमजान शमशुद्दीन खत्री साहब ने बताया कि हम एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलकर महाराष्ट्र में मुस्लिम महासभा संगठन मे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे ताकि हम समाज और देशहित में बेहतर खिदमत कर सकें।
विदित रहे कि श्री रमज़ान खत्री लंबे समय से कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ कर समाज व देशहित में कार्य करते आ रहे हैं। उनके शुभचिंतकों ने रमज़ान खत्री को मुस्लिम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

By nit

One thought on “मशहूर समाजसेवी रमज़ान खत्री मुस्लिम महासभा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article