पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

धार विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन 2018 की विधानसभा सीट 201 में सभी प्रशासनिक आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ग्राम पंचायत बोधवाडा के बूथ क्रमांक 13 में कुल मतदाता 1065 द्वारा कल मतदान किया जायेगा।बनाए गये केंद्र जो विधायक का फैसला करेगा। मंगलवार को तीन से चार बजे चुनाव सामग्री लेकर बस से आये मतदान दल अपनी टीम के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचने पर वह मौजूद श्री भैरूलाल दाहोद सचिव श्री मनोहर सिंह राठौर सहायक सचिव व बीएलओ श्री श्यामलाल यादव ने पुष्पमाला से स्वागत किया और कहा कि हम बुधवार को शांति पूर्ण मतदान करवाएंगे।
इस मतदान केंद्र की विशेष बात यह है कि यहाँ पर आर्दश मतदान केंद्र बनाया गया है जो कि एक आकर्षक का केंद्र है। इसमें सुविधाएं मतदान केंद्र के सामने लाईन बना कर खड़े नही रखना इसके लिए मतदाताओं के लिए 50 से अधिक बैठने के लिए कुर्सी लगाई गई है जो सुविधा एक दिव्याग मतदाता को दी जा रही है, इसी तरह गर्भवती महिलाओं के लिए वीआ पास बनाए गए हैं एवं छोटे बच्चों को लेकर आने वाली महिलाओं के लिए एक आंचल कक्ष का भी निर्माण किया गया है जिसमें आवश्यकता पड़ने पर वह दुध पिला सकें।

आदर्श मतदान केंद्र बनाने के अलावा हमारे द्वारा अनेक गतिविधियों के माध्यम से रैली निकालना, गांव में बैनर लगाना और बहुत बड़ा बैनर लगाया गया है जिसमें पूरे गांव के लोगों से अपना नाम और हस्ताक्षर किये गये और मतदाताओ को जागरूकता का संदेश दिया गया।
आदर्श मतदान केंद्र स्थापित करने का हमारा बस यही कोशिश है कि हमारी वोटिंग का प्रतिशत बढ़ सके। आदर्श मतदान केंद्र में जो सुविधाएं होनी चाहिए वह देने की कोशिश की गई है।इसमे अधिक से अधिक मतदाता आये और अपना मताधिकार करे।
यह जानकारी श्री मनोहर सिंह राठौर सहायक सचिव द्वारा दी गई है।
