स्वास्थ तथा परीवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वास्थ विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 27 नवंबर 2018 से शुरू हो रहा है गोवर-रुबेला टिकाकरण | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

स्वास्थ तथा परीवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वास्थ विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 27 नवंबर 2018 से शुरू हो रहा है गोवर-रुबेला टिकाकरण | New India Times

स्वास्थ तथा परीवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वास्थ विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे 27 नवंबर 2018 से तहसील क्षेत्र के सभी सार्वजनीक स्थानों जैसे ग्रामीण अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, उपजिला अस्पताल में गोवर और रुबेला टिकाकरण मुहिम का आयोजन किया गया है, ऐसी जानकारी तहसील स्वास्थ अधिकारी डाॅ श्री राजेश सोनवने ने दी है।

स्वास्थ तथा परीवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वास्थ विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 27 नवंबर 2018 से शुरू हो रहा है गोवर-रुबेला टिकाकरण | New India Times

पंचायत समीती में आयोजित पत्रकार परीषद में डाॅ सोनवने ने बताया कि सरकार कि ओर से आयोजित इस मुहिम में 9 महिने से लेकर 15 वर्ष कि आयु तक के सभी नवजात तथा लड़के लड़कियों को गोवर और रुबेला के टीके मुफ़्त में लगवाए जाएंगे। इस टिकाकरण को लेकर तहसील की सभी निजी तथा सरकारी शिक्षा संस्थाएं जिनमें 358 स्कूल्स और 207 आंगनबाड़ियां शामील हैं, इन सभी में अध्ययनरत करीब 1,04033 छात्रों को टिकाकरण मुहिम से लाभान्वित किया जाएगा। अगर इससे पहले बच्चों को किसी भी प्रकार के टिको का लाभ दिया भी गया हो तो भी गोवर और रुबेला का टिकाकरण करवाना स्वास्थ के लिए बेहद आवश्यक है। गोवर जो कि गर्भवती महिलाओं को अधिक प्रभावित करने वाली बीमारी है उस की चपेट में बच्चे भी आ जाते हैं। रुबेला के कारण जन्मजात विकृती भी आ सकती है जिसे रुबेला प्रतिरोधी टिके से खत्म किया जा सकता है। इसलिए सभी अभिभावक, नागरिक उक्त टिकाकरण मुहिम में बढ चढकर हिस्सा लें, ऐसा अनुरोध डाॅ सोनवने ने किया है। मौके पर उपजिला अस्पताल के शीर्ष परामर्शदाता डाॅ विनय सोनवने, डाॅ पल्लवी पाटील आदी मान्यवर उपस्थित रहे।

By nit