संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

लोकतंत्र उत्सव का घमासान अब चरम सीमा पर पहुंच चुका है। राजनीतिक दलों से लेकर निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और घर महल्ले में जाकर रैली निकालकर पार्टी की जीत को हासिल कराने के लिए मतदाता को प्रेरित कर रहे हैं, चाहे वह गुनोर, पन्ना या पवई विधानसभा हो हर विधानसभा में प्रचार के साथ कयासों का दौर भी जारी है कि कौन जीतेगा कौन हरेगा लेकिन मतदाता है कि चुप्पी साधे हुए है और राजनीतिक दल उनकी थाह लेने के प्रयास में व्यस्त है। आलम यह है कि दण्डवत प्रणाम सुबह से शाम चल रही है। बात करें चुनाव निर्वाचन आयोग की तो कई राजनेतिक पार्टियों को अपने कार्यालय भी इसके नियमानुसार हटाने भी पड़ गए। चाय पानी की दुकानें भी जीत हार की चौपालों से अछूती नही है। वहीं देश के माननीय प्रधानमंत्री जी का छतरपुर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जी से लेकर बसपा से मायावती जी तो सपा से अखिलेश जी का आना भी हो चुका है साथ गुनोर में 26 तारीख को गुनोर पन्ना में पूर्व क्रिकेटर सिध्धू जी का आना तय हुआ है। गौर करने वाली बात है कि पहले कभी बड़े नेताओं का इन विधानसभाओ में आना नही हुआ था लेकिन भैया अब तो ताबड़तोड़ जोरशोर से इनका आना जनता को लुभाना जारी है।
