बीजेपी लीडर डाॅ फिरोज़ बेग अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बीजेपी लीडर डाॅ फिरोज़ बेग अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल | New India Times

एमागिर्द इलाक़े के क़द्दावर भाजपा नेता डॉ फिरोज बेग अपने समर्थकों सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने डाॅ फिरोज़ बेग सहित उनके समर्थकों को कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र महाजन, ग्रामीण कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष किशोर महाजन, यशवंत चौकसे, मोहम्मद इकराम अंसारी गब्बू सेठ, अकील औलिया, हमीद क़ाज़ी, एडवोकेट वसीम खान, हेमंत पाटिल सहित बड़ी संख्या कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थित में इन्हें पार्टी में शामिल कराया।

चुनाव में कतिपय उम्मीदवारों द्वारा एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है, कुछ दिनों पहले आप की बुरहानपुर की ज़िला उपाध्यक्ष रश्मि शेख ने आप पार्टी को तिलांजलि दे कर कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। अब भाजपा के कुछ नेताओं के रवैये से परेशान होकर डाॅ फिरोज़ बेग ने भाजपा को तिलांजलि दे कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व इन्होंने फेसबुक पर अपनी व्यथा और पीड़ा को व्यक्त किया था। इस मामले में भाजपा के एक सीनियर अल्पसंख्यक मुस्लिम नेता ने अपनी पार्टी के नेताओं को समझाने की बात कही थी, लेकिन उनकी बात पर तवज्जो नहीं दिए जाने के कारण यह स्थिति निर्मित होगई। वहीं भाजपा के दोनों ही ग्रुप के कुछ नेता दीदी और भैया की नज़दीकी का लाभ लेकर संगठन को और कार्यकर्ताओं को नज़रअंदाज़ करते हैं, जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं में नाराज़गी और मनोबल टूटना स्वाभाविक है। वहीं दूर दराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ कार्यकर्ता ” दीदी” और “भैया” का दम भरकर शहर में आकर शान बघारते हैं, जिसकी वजह से भी शहरी कार्यकर्ताओं में नाराज़गी है, जो एन इलैक्शन पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए नुकसानदेह है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.