रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के पेटलावद अमरगढ़ के बीच से विजय सिंगाड पिता रामलाल सिंगाड उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पथबोराली तहसील पेटलावद जिला झाबुआ हाल मुकाम मेघनगर दिनांक 8 नवंबर के दिन से ही अचानक गायब हो गया है। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। विजय सिंगाड विवाहित है, विजय सिंगाड़ का एक बच्चा भी है, विजय की पत्नी का रो रो कर बुरे हाल है। परिजनों के द्वारा बहुत खोजने पर भी जब वह नहीं मिल पाया तो परिजनों के द्वारा पेटलावद थाने पर गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विजय का मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा है। अगर विजय सिंगाड कही दिखाई दे तो इस नंबर पर संपर्क करें मो, 9406610461
