अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने विशेष अभियान के तहत कहलगांव अनुमंडल में 52 ओवरलोड ट्रक को पकड़ कर कार्रवाई की, जिनमें से 8 ओवरलोड ट्रक पीरपैंती में, जबकि कहलगांव और शिवरामपुर में 44 ओवरलोड ट्रक पकड़ा गया है। इसके अलावा 4 ट्रैक्टर ओवरलोड पकड़ा गया, जिनमें से तीन पीरपैंतीऔर एक कहलगांव में पकड़ा गया।
कहलगांव डीएसपी ने रविवार शाम को बताया कि सभी को चिन्हित किया जा रहा है और सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में ओवरलोड ट्रकों की मापी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी ओवरलोड ट्रक बचेगा नहीं और सभी को सीसीटीवी की निगरानी में ओवरलोड ट्रकों की वजन होगी।
