प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर से करेंगे प्रचार का श्री गणेश | New India Times

रहीम शेरानी/पंकज बडौल, झाबुआ /भोपाल (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर से करेंगे प्रचार का श्री गणेश | New India Times

भारत के ओजस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश में 16 नवंबर से तूफानी दौरा कर प्रचार का श्री गणेश करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 5 दिन में 10 रैलियां करेंगे।

भोपाल भाजपा में प्रचार के ‘ट्रंप कार्ड’ कहे जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर से प्रदेश में कैंपेन शुरू करेंगे। मोदी इस दिन शहडोल और ग्वालियर में एक साथ दो सभाएं लेंगे। पांच दिन में मोदी 10 सभाएं करेंगे। प्रचार थमने के ठीक पहले तक प्रधानमंत्री 150 से 200 विधानसभाओं तक पहुंचना चाहते हैं। चुनाव अभियान के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे के साथ संगठन ने बैठक कर के प्रदेश भाजपा की ओर से कार्यक्रम तय कर दिया है ! पूर्व में मोदी मध्यप्रदेश में चार दिन देने वाले थे, लेकिन अब वे पांच दिन रहेगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी 14 नवंबर के बाद से तेजी से मध्यप्रदेश में सक्रिय होकर तूफानी दौरा कर प्रचार मे जुट जाएंगे वे सात दिन में 28 लोकसभा तक जाएंगे।

ऐसा रहेगा मोदी का कार्यक्रम :

16 नवंबर को ग्वालियर-शहडोल, 18 को छिंदवाड़ा-इंदौर, 20 को झाबुआ-रीवा, 23 को मंदसौर-छतरपुर और 25 नवंबर को विदिशा-जबलपुर में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे !

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.