शिरपुर तहसील क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती उजागर कर पुलिस ने किया एक करोड़ दो लाख रुपये का गांजा बरामद | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

शिरपुर तहसील क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती उजागर कर पुलिस ने किया एक करोड़ दो लाख रुपये का गांजा बरामद | New India Times

शिरपुर पुलिस उप अधीक्षक संदीप गावीत को खुफिया सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि शिरपुर तहसील क्षेत्र के रोहणी समीप बोमबल्य पाडा के एक खेत में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मादक नशीले पदार्थ गांजा की खेती
किसान दयाराम बोमबलय्या पावरा करता है। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक श्री गावित के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक किरण कुमार खेडकर ने छापा मारा और गांजा की खेती का मामला एमपीडीए के तहत दर्ज कर लिया। पुलिस ने 12 टन 750 किलो गीला गांजा तीन मोटरसाइकिल और 8 किलो 180 ग्राम सूखा गांजा आरोपियों के कब्ज़े से बरामद किया है जिसका मूल्य पुलिस ने एक करोड़ दो लाख 76 हजार 360 रुपये बताया है।

शिरपुर तहसील क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती उजागर कर पुलिस ने किया एक करोड़ दो लाख रुपये का गांजा बरामद | New India Times

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांगवी ग्रामीण पुलिस थाने की सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की खेती और तस्करी का कारोबार जोरों पर शुरू हैं। एलसीबी ने गत दिनों इस तरह शिरपुर ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के एक खेत में दबिश देकर लाखों रुपये के गांजे के पौधे सहित एक को गिरफ्तार किया था।

शिरपुर रेंज पुलिस उप अधीक्षक को ख़ुफ़िया सूत्रों से जानकारी मिली कि सांगवी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फिर से गांजा के अवैध कारोबारी ने सर उठा रखा है, बोमबलय्या पाड़ा स्थित एक खेत में प्रतिबंधित नशीले मादक पदार्थ गांजा की खेती की बुआई की जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर शुक्रवार की देर रात पुलिस उप अधीक्षक की टीम व अधिकारी कर्मचारी पहुंच गए। इस छापामार कार्रवाई में पुलिस ने किसान के पास से गांजे के पौधे बरामद कर जब्त किये जो भूमि पर बुआई की गई थी। इस कारवाई को पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे, अपर पुलिस अधीक्षक विवेक पानसरे के मार्गदर्शन में शिरपुर रेंज पुलिस उप अधीक्षक संदीप गावित के नेतृत्व में प्रशिक्षु पुलिस उप अधीक्षक प्रमोद कुदले, शिरपुर तहसील थाना प्रभारी अधिकारी किरण कुमार खेडकर, पुलिस उप निरीक्षक दीपक वारे, हेड कांस्टेबल राजन दुसाने, लादू राम चौधरी, महिंद्र ठाकुर, लक्ष्मीकांत टॉकने, मुकेश पावरा, प्रवीण गोसावी, प्रशांत पवार, बाबूजी पाटील आदि ने छापा मारकर प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजे की खेती करने के आरोप में किसान दयाराम बोमबलय्या पावरा को गिरफ्तार किया है। सांगवी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article